खेल
11-May-2026
...


बर्लिन (ईएमएस)। जर्मनी की व्लॉगर और सोशल मीडिया इंफूएंसर लिजलैज ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के कारण उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है। विराट ने हाल ही में लिजलैज की एक तस्वीर को लाइक किया था हालांकि, उन्होंने कुछ ही मिनटों में इस तस्वीर को अनलाइक भी कर दिया था पर इतनी देर में ही विराट के इसे लाइक करने की बात फैल गयी थी। इसका स्क्रीनशॉट वायरल सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लिजलैज के नाम की धूम मच गयी। इसी के बाद व्लॉगर लिजलैज का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने विराट के तस्वीर को लाइक करने के बाद अपनी जिंदगी में आए भारी बदलावों के बारे में बताया है। लिजलैज ने कहा कि यह घटना उनके लिए बहुत ही अजीब थी। उन्होंने कहा, जैसे ही विराट ने मेरी तस्वीर लाइक की, मुझे कई लोगों से संदेश मिलने लगे। कई बड़े ब्रांड्स ने मुझे साझेदारी के भी प्रस्ताव देने शुरु कर दिये। मुझे कई वीडियो प्रोजेक्ट्स के प्रस्ताव मिले और कई रियलिटी शो में शामिल होने के लिए भी मुझसे संपर्क किया गया। कई लोगों ने मुझसे अपने साथ काम करने के लिए भी पूछा। इस घटना के बाद, लिजलैज ने कहा यह बहुत अजीब था क्योंकि मैं सुबह उठी और मैंने देखा कि मैं हर जगह खबरों में थी। मुझे तो पता ही नहीं चला कि विराट ने कब मेरी तस्वीर को लाइक किया था, मुझे तो इस घटना के बारे में खबरों के जरिए ही पता चला। बहुत सारे लोगों ने मेरे बारे में अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर छपी खबरें ढूंढीं और मुझे सीधे मेरे संदेश भैजे। उस दिन मुझे सैकड़ों मैसेज मिले, लोग इस बात को लेकर बहुत उत्साहित थे। वहीं जब लिजलैज से कोहली द्वारा बाद में पोस्ट को अनलाइक करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक दिलचस्प जवाब दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा लगा! उन्होंने साथ ही कहा, मैं बहुत खुश थी कि उन्होंने मेरी तस्वीर को लाइक किया, लेकिन फिर जब उन्होंने इसे अनलाइक किया, तो मुझे उनके लिए थोड़ा बुरा महसूस हुआ, क्योंकि मुझे समझ नहीं आया कि यह इतनी बड़ी खबर कैसे बन गई। इस बात ने मुझे काफी हैरान किया। गिरजा/ईएमएस 11 मई 2026