खेल
11-May-2026


मैड्रिड (ईएमएस)। बार्सिलोना ने यहां हुए एक मुकाबे में रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर 29 वीं बार स्पेनिश ला लीगा फुटबॉल खिताब जीता है। इस जीत के साथ ही बार्सिलोना ने एक बार फिर अपने को साबित किया है। एक बार फिर फुटबॉल जगत में अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं रियल मैड्रिड को इस खिताबी मुकाबले में अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों की कमी खली। उसके स्टार खिलाड़ी काइलियन एम्बाप्पे हैमस्ट्रिंग फेडेरिको वाल्वरडे और डीन हुइजसेन चोटिल होने के कारण इस मैच में शामिल नहीं हुए। इससे टीम के खेल पर काफी प्रभाव पड़ा उसकी आक्रामकता और मध्यपंक्ति कमजोर हुई। बार्सिलोना ने इस स्थिति का लाभ उठाते हुए शुरुआती मिनटों में ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। मैच के नौवें मिनट में मार्कस रैशफोर्ड ने पहला गोल दागकर बार्सिलोना को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके कुछ ही देर बाद, 18वें मिनट में टोरेस ने डैनी ओल्मो के पास पर खेल कर बार्सिलोना की बढ़त को 2-0 कर दिया। वहीं दूसरे हाफ की शुरुआत में ही रियल मैड्रिड ने वापसी का अच्छा प्रयास किया पर बार्सिलोना की रक्षापंक्ति ने इस प्रयास को विफल कर दिया। इसके बाद देनो ही टीमों ने गोल करने के प्रयास किये पर असफल रहे। मुकाबले के दौरान, रियल मैड्रिड ने वापसी करने के कई प्रयास किए, लेकिन बार्सिलोना के रक्षापंक्ति ने उसे अवसर नहीं दिया। जीत के बाद बार्सिलोना के खिलाड़ी जश्न में डूबे दिखे। गिरजा/ ईएमएस 11 मई 2026