क्षेत्रीय
11-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार कोरबा जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया हैं। उन्होंने मुख्य द्वार पर बैठकर नारेबाजी की, जिससे जिला पंचायत का कामकाज ठप्प हो गया है। जिला पंचायत के सदस्यों ने सीईओ श्री नाग पर तानाशाही रवैया, कमीशन खोरी, चुने हुए जनप्रतिनिधियों की बात अनसुना करने का आरोप लगा विरोध प्रदर्शन किया है, साथ ही होने वाले शासी परिषद बैठक का बहिष्कार जिला पंचायत द्वारा किया गया। समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी है। - 11 मई