क्षेत्रीय
11-May-2026
...


हिंदू संगठन ने सरेराह जुलूस निकाला, अर्धनग्न कर की मारपीट, चेहरे पर पोता गोबर, स्याही भोपाल(ईएमएस)। शहर के गोविंदपुरा थाना इलाके में स्थित प्राईड इन होटल में रविवार शाम उस समय हंगामा मच गया जब सूचना मिलने पर यहॉ पहुचें हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक को होटल के कमरे में पकड़कर कर हंगामा किया। आरोप है, कि युवक का इलाके में पैदल जुलूस निकालने के साथ ही उसे अर्धनग्न कर मारपीट कर उसके चेहरे पर गोबर और स्याही पोती गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। लेकिन युवक के साथ मिली युवती ने पुलिस से किसी तरह की जबरदस्ती, गलत व्यवहार या अन्य आरोप लगाने से इनकार किया। उसने कहा कि वह युवक के साथ मर्जी से रह रही है, और किसी पक्ष के द्वारा शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी, कि होटल में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती ठहरे हुए हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता होटल पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने युवक और युवती को कमरे से बाहर निकाल लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को कथित ‘लव जिहाद’ से जोड़ते हुए विरोध शुरू कर दिया। युवक के साथ मारपीट की गई। उसका जुलूस निकालने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने उसे अर्धनग्न कर उसके चेहरे पर स्याही और गोबर पोत दिया। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान जहांगीराबाद निवासी आरिफ खान (27) पिता खलील मोहम्मद के रूप में हुई है। युवती अयोध्यानगर क्षेत्र की रहने वाली है। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक और युवती को सुरक्षा में लेकर थाने पहुंचाया। - युवती ने शिकायत दर्ज कराने से किया इंकार थाने में युवती ने बताया की वह बीते करीब पांच साल से आरिफ खान के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है, और वह उसके खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। साथ ही युवती ने यह भी साफ किया की युवक ने होटल में आने के लिये उस पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया है, और न ही कोई जबरदस्ती या गलत व्यवहार किया है। उसने बताया कि पिछले दिनों युवक जेल चला गया था। इन दिनों जहॉ रह रही है, वहां बाहरी युवकों के आने पर पांबदी है। इस लिये दोनों होटल के रूम में मिलने पहुंचे थे। - अपराधिक प्रवृत्ति का है युवक, कई थानो में दर्ज है आधा दर्जन मामले युवती द्वारा युवक के जेल जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसकी कुंडली खंगाली जिसमें सामने आयसा की आरिफ खान के खिलाफ कोहेफिजा, हनुमानगंज, गुनगा और गोविंदपुरा थानों में धोखाधड़ी, अमानत में खयानत और चोरी समेत आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। कोर्ट में भी 5 प्रकरण विचारधीन हैं। और वो बीते दिनो ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। जुनेद / 11 मई