क्षेत्रीय
11-May-2026
...


दतिया ( ईएमएस ) जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम गरेरा में रविवार रात एक किसान ने खेत में नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार , ग्राम गरेरा निवासी अशोक यादव (50) पुत्र रामसेवक यादव रविवार रात अपने खेत पर गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान खेत में स्थित नीम के पेड़ पर अशोक यादव का शव फंदे से लटका मिला। मृतक ने बिजली की केबल से फंदा बनाकर आत्महत्या की थी। घटना की सूचना मिलते ही जिगना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप मर्ग कायम कर लिया है |