ग्वालियर ( ईएमएस ) सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उस समय खलबली मच गई , जब एक युवती ने जमकर हंगामा करते हुए चाकू निकाल लिया और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए युवती को पकड़ लिया और स्थिति को संभाला। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने युवती को समझाइश देकर शांत कराया और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। युवती का आरोप है कि उसका प्रेम संबंध कुलभूषण राहुल नाम के युवक से था। युवक ने उससे शादी का वादा किया था और इसी भरोसे पर दोनों के बीच लंबे समय तक संबंध रहे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब शादी का दबाव बनाया तो युवक ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी और अब वह दूसरी शादी करने जा रहा है।