राज्य
11-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। शहर पुलिस ने जुआ, सट्टा खिलाने वालों एवं अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है| इसी प्रकार मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये 66 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये 23 हजार 700 रूपये समन शुल्क वसूला गया। कंट्रोलरुम से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में आदतन अपराध करने वाले 2 आरोपियों के विरूद्ध धारा 129 बी.एन.एस.एस. (110 जा.फौ.) के तहत, तथा वाद विवाद करने वाले 68 व्यक्तियों के विरूद्ध 126/135 (3) बी.एन.एस.एस (107/116 जा.फौ.) के तहत, एवं 11 व्यक्तियो के विरूद्ध धारा 170 बी.एन.एस.एस (151 जा.फौ.) के तहत की गयी है, इसी प्रकार पिछले कई वर्षो से फरार 25 गैरम्यादी, 25 म्यादी वारंटी, को गिरफ्तार किया गया है एवं 73 जमानती वारंट तामील किये गये तथा अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 20 व्यक्तियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये 58 पाव देशी, अंग्रेजी एवं 20 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी। सुनील साहू / मोनिका / 11 मई 2026/ 05.29