राज्य
11-May-2026
...


महोबा (ईएमएस )। उत्तर प्रदेश मे हमीरपुर - महोबा - तिन्दबारी के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए की गयी आपत्तिजनक व अमर्यादित टिप्पणी से बवाल खड़ा हो गया है. भाजपा कार्यकर्ताओ ने इसके विरोध मे यहां जोरदार प्रदर्शन करते हुए सांसद का पुतला फूका है. मामले मे पुलिस से मुकदमा लिखें जाने की मांग की गयी है. किसानों से जुडी विभिन्न समस्याओ, बिजली के स्मार्ट मीटरों समेत ग्यारह सूत्रीय मुद्दों पर सरकार के विरोध मे समाजवादी पार्टी द्वारा आज महोबा मे आंदोलन का आयोजन किया गया था. जिसमे क्षेत्रीय सांसद अजेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद थे. उप जिलाधिकारी शिवध्यान पांडेय को ज्ञापन सोपे जाने के उपरान्त सांसद लोधी ज़ब मीडिया से मुख़ातिब हुए तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए अपशब्दों पर उतर आये. श्री लोधी ने पीएम नरेंद्र मोदी की एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल डीजल की बचत करने वाली अपील पर कड़ा हमला बोला और बोखलाते हुए उनके लिए न सिर्फ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया बल्कि कहा की वह देश विरोधी है. सपा सांसद अजेंद्र लोधी का यह बयान सोसल मीडिया मे वायरल होते ही ह्ड़कंप मच गया. फेसबुक, वाट्सएप समेत तमाम प्लेटफार्म मे सांसद को जमकर ट्रोल करते हुए उनकी जमकर आलोचना शुरू हो गयी. तो दूसरी तरफ जिले की भाजपा भी लामबंद हो चली.महोबा मे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय मे सैंकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता एकजुट हो गए. बाद मे जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने नगर की सड़को पर जोरदार प्रदर्शन किया और सांसद लोधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका. भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल कुशवाहा ने आल्हा चौक मे प्रदर्शन के दौरान कहा की राजनीति मे विचारधारा की लड़ाई होती है किन्तु सपा सांसद अजेंद्र लोधी ने प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग करके अपनी व पार्टी की घटिया और विकृत सोच को प्रदर्शित किया है. देश के प्रधानमंत्री के लिए भाषा की मर्यादा तोड़ने के आरोपी सांसद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके क़ानूनी कार्यवाही किये जाने की भाजपा मांग करती है. उन्होंने बताया की पुलिस को इस संबंध मे लिखित शिकायत भी सौंप दी गयी है. हरी कृष्ण पोद्दार