क्षेत्रीय
11-May-2026
...


- आधा दर्जन अतिक्रमणों पर भी चला बुल्डोजर जबलपुर (ईएमएस)। छावनी प‎रिषद (कैंट बोर्ड) सोमवार को अवैध निर्माणों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत मोदीबाड़ा क्षेत्र में वर्षो से संचालित अवैध डेरी आधा दर्जन अतिक्रमणों को जमीदोज कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोदीबाड़ा एपीएन स्कूल के समीप काफी लंबे समय से इरफान नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से शासकीय भूमि (सी लैंड) पर डेरी का संचालन किया जा रहा था। डेरी संचालन के कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी फैली रहती थी, वहीं क्षेत्रीय लोगों का काफी परेशानी होती थी जिसे लेकर लगातार कैंट बोर्ड प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी। उक्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर कैंट बोर्ड सीईओ राजीव कुमार द्वारा करीब दो माह पूर्व डेरी संचालक को अपना अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन निर्धारित समय सीमा पर अतिक्रमण का नहीं हटाया गया| इस पर बोर्ड के इंजीनियरिंग सेक्शन व अन्याक्रांति दल ने अवैध निर्माण को धराशाही कर दिया। इस दौरान जूनियर इंजीनियर अनुराग आर्चाय, अन्यक्रांति दल प्रभारी नितेश पटेरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद था। बताया जाता है कि उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमणकारी धीरे-धीरे पैर जमाते जा रहे थे। डेरी के साथ ही करीब 5 परिवारों ने यहां अवैध पक्के मकान भी बना लिए थे। वहीं सार्वजनिक सड़क पर अतिक्रमण कर बाथरूम का निर्माण कर लिया था। जुनियर इंजीनियर अनुराग आचार्य ने बताया कि सीईओ के निर्देश पर उक्त सभी अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगो को अगले तीन दिनों के अंदर अपना सामान मौके से हटा लेने की चेतावनी के साथ ही कार्यवाही करके निर्माण तोड़ देने की हिदायत भी दी है। अजय पाठक / मोनिका / 11 मई 2026/ 02.57