क्षेत्रीय
11-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | नगर निगम परिषद के विशेष अभियाचित सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। निगम परिषद में आयोजित बैठक में निगम की अचल संपत्तियों के संबंध में पारित ठहराव का क्रियान्वयन कराये जाने के संबंध में चर्चा उपरांत सभापति श्री तोमर ने निगमायुक्त को निर्देशित किया कि उक्त प्रकरण से संबंधित फाइल 3 दिवस में सदन में प्रस्तुत करें। बिंदु पर चर्चा जारी रहते बैठक 18 मई 2026 दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।