जबलपुर (ईएमएस)। पनागर केवलारी में स्वर्गीय मनोज तिवारी की पुण्यतिथि के अवसर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 16 मई तक चलेगा, जिसमें कथावाचक पंडित रमाकांत पौराणिक द्वारा श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें गांव की महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण के बीच निकाली गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आयोजन के दौरान श्रीकृष्ण लीलाओं का मंचन भी किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य यजमान सौरभ तिवारी, अनीता तिवारी, श्रद्धा धर्मेश तिवारी, निशा संजय तिवारी, स्वाति, जय, सारिका, लकी, रामकिशोर तिवारी, आदित्य तिवारी, पूनम, पुनीत, श्रुति, राममिलन दुबे एवं पवन दुबे आदि शामिल रहे। सुनील साहू / मोनिका / 11 मई 2026/ 05.25