बिलासपुर (ईएमएस)। वाहन खडी करने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले युवक को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पैसा नहीं देने पर आरोपी वाहन चालक व हेल्फर से की मारपीट करता था। वाहन में तोडफ़ोड़ भी करता था। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सनोज कुमार यादव पिता विरेन्द्र यादव उम्र 32 वर्ष निवासी बिल्हा मोड थाना हिर्री ने दिनांक 09.05.2026 को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुढीपार टोलप्लाजा के पास मिथलेश गेंदले ढाबा के बाहर गाडी खड़ी करने पर अवैध रूप से पैसो की मांग करता है। नही देने पर मारपीट कर वाहन के सामने का कांच तोड़ देता है। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी ने तत्काल उमनि एवं व.पु.अ. रजनेश सिंह (भा.पु.से.) बिलासपुर को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टण्डन से मार्गदर्शन पाकर टीम गठित किया और आरोपी मिथिलेश गेंदले पिता विजेन्द्र गेंदले उम्र 28 वर्ष निवासी मुढीपार को दिनांक 10.05.2026 को गिरफ्तार किया। घटना मे प्रयुक्त बॉस का डण्डा जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपी के खिलाफ धारा - 296, 115(2), 351(3), 119(1), 324, 3(5) भा.न्या.स. के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उनि जी.एल.चन्द्राकर, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही - 11 मई 2026