11-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) | सभापति मनोज तोमर के द्वारा दीपक शर्मा दिव्यांग को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल एवं हेलमेट का वितरण किया गया। ट्राई साइकिल मिलने से दिव्यांग को बेहद खुशी हुई, क्योंकि दिव्यांग होने के कारण चलने में लगभग असमर्थ था। अब वह बिना किसी सहारे के एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आमखो स्थित अपने निज निवास कार्यालय से सभापति श्री मनोज तोमर द्वारा आज सोमवार को दीपक शर्मा दिव्यांग को ट्राई साइकिल का निशुल्क वितरण किया गया। मोटराइज्ड ट्राई साइकिल मिल जाने से अब बिना किसी के आश्रित हुए अपनी मर्जी से शहर में कहीं भी आ जा सकता है। इसके साथ ही यह अपना छोटा-मोटा व्यवसाय भी कर सकता है।