क्षेत्रीय
11-May-2026
...


ग्वालियर ( ईएमएस ) । कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस लीगल सेल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में आगामी बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े अभिभाषकों को संगठित कर उन्हें विजय दिलाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में मतदाता सूची पुनः निरीक्षण (SIR) कार्य की समीक्षा करते हुए कहा गया कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस लीगल सेल के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से आमजन, वकीलों तथा संविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में अभिभाषक चैन सिंह राजपूत, देशराज भार्गव एड, राजीव शर्माएड, लाल सिंह कुशवाहाएड, मायाराम लोधी, राजा यादव, शोभाराम माहौर, विकास शर्मा, एन के कुरैशी, एम एम त्रिपाठी, के आर सोनी, अर्जुन कुशवाहा आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।