- आरपीएफ की ऑपरेशन सेवा से मिला त्वरित इलाज शाजापुर (ईएमएस)। पश्चिम मध्य रेल के शाजापुर स्टेशन पर ऑपरेशन सेवा के तहत आरपीएफ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक गंभीर रूप से घायल यात्री को तुरंत अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। घटना 11 मई 2026 सोमवार की है। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन संख्या 09526 के पहुंचने पर गश्त कर रहे एएसआई प्रकाश बिल्लौरे और आरक्षक मुकेश कुमार मीणा को एक यात्री ने मदद के लिए बुलाया। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो 23 वर्षीय सुमित कुमार निवासी गजपतपुर, गाजीपुर, उ.प्र. के पैर के पंजे में गहरी चोट थी और काफी खून बह रहा था। घायल के सहयात्री बबलू और गोविंद ने बताया कि वे सभी गाजीपुर से राजकोट जा रहे थे। सहारनपुर स्टेशन पर सुमित पानी लेने उतरा था, तभी ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से वह गिर गया। साथियों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे अंदर खींचा और शर्ट व रुमाल से बांधकर खून रोकने की कोशिश की। शाजापुर स्टेशन पर आरपीएफ ने चोट की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और घायल युवक को प्राथमिक सहायता देते हुए इलाज के लिए शासकीय चिकित्सालय शाजापुर में भर्ती कराया। ईएमएस / 11/05/2026