क्षेत्रीय
11-May-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस) । नवागत संभागायुक्त कांत बनोठ ने सोमवार को आयुक्त कार्यालय में नर्मदापुरम संभाग आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। बनोठ इससे पूर्व आयुक्त सहसंचालक नगर तथा ग्राम निवेश थे। उल्लेखनीय है कि संभागायुक्त कांत बनोठ मु्लत; आंध्र प्रदेश से हैं तथा 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है। इसके पूर्व बनोठ हरदा एवं धार जिले के कलेक्टर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन भी उपस्थित रहे। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 11 मई 2026