क्षेत्रीय
11-May-2026
...


नर्मदापुरम (ईएमएस) । नर्मदापुरम संभाग आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के पश्चात संभाग आयुक्त कांत बनोठ ने कमिश्नर कार्यालय स्थित सभी शाखाओ का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग के संभागीय कार्यालय का भी निरीक्षण किया और विभाग द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधि एवं कार्यों का जायजा लिया। संभाग आयुक्त बनोठ ने कमिश्नर कार्यालय परिसर में स्थित सामान्य शाखा एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण किया। शाखा में पदस्थ कर्मचारियों से उनके कार्य एवं दायित्वों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली, उन्होंने वित्त एवं नाजिर शाखा पहुंचकर बजट के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और बजट के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मीटिंग हॉल एवं अन्य कक्षो का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान संयुक्त आयुक्त विकास नवल मीणा, उपायुक्त विकास डीएन पटेल एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 11 मई 2026