- नगर निगम का रिकॉर्ड रूम हाईटेक होना चाहिए जिसमें समस्त रिकार्ड डिजिटल उपलब्ध हो सकें - निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा (उज्जैन)। साप्ताहिक समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त ने कि निगम के कार्यो की समीक्षा* उज्जैन (ईएमएस)। प्रत्येक सोमवार को नगर निगम में निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा की उपस्थिति में आयोजित होने वाली साप्ताहिक बैठक में आयुक्त द्वारा विभागवार अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्राप्त पत्रों पर की गई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करते हुए आपने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जन हितैषी योजनाओं अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितलाभ दिए जाने की कार्यवाही करें, सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में एल 1 स्तर पर ही निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए साथ ही आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर निगम का रिकॉर्ड रूम हाईटेक होना चाहिए समस्त रिकार्ड डिजिटल उपलब्ध हो सके इस हेतु कार्य किया जाए ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति घटना में समय रहते रिकॉर्ड उपलब्ध हो सके वार्डों में होने वाले कार्यों को गति प्रदान करते हुए कार्यों को किया जाए नगर निगम से निकलने वाले शासकीय आदेशों एवं पत्रों में आउटसोर्स कर्मचारी का नाम अंकित ना हो इस बात का विशेष रूप से ध्यान दिया जाए, साथ ही ई ऑफिस प्रणाली में कार्य करने वाले अधिकारियों की सराहना करते हुए निर्देशित किया कि जिनके द्वारा अभी तक ई ऑफिस में कार्य नहीं किया जा रहा है वह अपनी आईडी शीघ्र बनाते हुए कार्यों को करें* *बैठक में अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर, श्री पवन कुमार सिंह, श्री संदीप शिवा, श्री पुनीत शुक्ला, उपायुक्त श्री योगेंद्र सिंह पटेल, श्री मनोज मौर्य, श्री संजेश गुप्ता, अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता सहायक आयुक्त श्री प्रफुल्ल गठरे, श्री राघवेंद्र सिंह पालिया, कार्यपालन यंत्री श्री हिमांशु तिवारी, श्री वैभव भावसार, श्री आरके जैन, श्री जगदीश मालवीय, श्री साहिल मैदावाला एवं समस्त जोन के झोनल अधिकारी उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 11 मई 2026