11-May-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)। शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में 11 मई सोमवार को प्रौद्योगिकी दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान एवं तकनीकि क्विज का आयोजन किया गया। जिसमें विषेषज्ञ व्याख्यान के रूप में शिवलाल अहिरवार सहायक प्राध्यापक ने प्रौद्योगिकी से संबंधित जानकारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश दुबे ने विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम प्रभारी प्रेमनारायण साहू एवं चंदन सिंह अहिरवार ने विद्यार्थियों को तकनीकि क्विज में अधिक संख्या में सहभागिता हेतु प्रोत्साहित कर क्विज का आयोजन कराया। इस अवसर पर डॉ. शिवेन्द्र पाठक, डॉ. आनंद भट्ट, राजेश गिरवाल, पंकज प्रजापति एवं अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। निखिल सोधिया/ईएमएस/11/05/2026