मुंबई, (ईएमएस)। मध्य रेल, मुंबई मंडल आज दिनांक 12 मई (मंगलवार), 13 मई (बुधवार), 13/14 मई (बुधवार/गुरुवार मध्य रात्रि ), 14/15 मई (गुरुवार/शुक्रवार मध्य रात्रि) और दिनांक 15/16 मई (शुक्रवार/शनिवार मध्य रात्रि ) को इनफ्रिंजमेंट हटाने के लिए ओएचई के प्रारम्भिक कार्य हेतु कसारा (इगतपुरी-कसारा सेक्शन) में विशेष ट्रैफिक और पावर ब्लॉक परिचालित करेगा, विवरण इस प्रकार हैं: * ब्लॉक की तिथी और अवधि 15.50 बजे से 17.50 बजे तक दिनांक 12.05.2026 (मंगलवार) और 13.05.2026 (बुधवार) ( प्रतिदिन 2 घंटे का ब्लॉक). दिनांक 14.05.2026 (बुधवार/गुरुवार मध्य रात्रि), दिनांक 15.05.2026 (गुरुवार/शुक्रवार मध्य रात्रि ) और दिनांक 16.05.2026 (शुक्रवार/शनिवार मध्य रात्रि ) को 03.00 बजे से 05.00 बजे तक * ब्लॉक सेक्शन*: इगतपुरी-कसारा सेक्शन अप और डाउन मेन लाइने - दिनांक 12.05.2026 (मंगलवार) और दिनांक 13.05.2026 (बुधवार) को उपनगरीय ट्रेनों का संचालन ब्लॉक अवधि के दौरान इस खंड पर उपनगरीय सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी - दिनांक 12.05.2026 (मंगलवार) और दिनांक 13.05.2026 (बुधवार) को उपनगरीय ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन / ओरिजिनेशन* - सीएसएमटी- कसारा लोकल N19, N21 और N23 जो सीएसएमटी से क्रमशः 13.10 बजे, 14.17 बजे और 14.46 बजे प्रस्थान करती हैं, उन्हें आसनगांव में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। * कसारा-सीएसएमटी लोकल ट्रेनें आसनगांव से इस प्रकार शॉर्ट ओरिजिनेट होंगी - N24 जो कसारा से 15.35 बजे प्रस्थान करने वाली है, वह असंगांव से 16.12 बजे प्रस्थान करेगी। - N26 जो कसारा से 16.16 बजे प्रस्थान करने वाली है, वह असंगांव से 16.54 बजे प्रस्थान करेगी। - N28 जो कसारा से 17.02 बजे प्रस्थान करने वाली है, वह असंगांव से 17.39 बजे प्रस्थान करेगी। * दिनांक 12 मई और दिनांक 13 मई को ब्लॉक से पहले और बाद की अंतिम और पहली लोकल ट्रेनें - कसारा के लिए ब्लॉक से पहले की अंतिम लोकल होगी N17 सीएसएमटी-कसारा, सीएसएमटी से 12:30 बजे प्रस्थान करेगी। - सीएसएमटी के लिए ब्लॉक से पहले अंतिम लोकल N22 कसारा-सीएसएमटी होगी, जो कसारा से 14:42 बजे प्रस्थान करेगी। - कसारा के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन N25 सीएसएमटी-कसारा होगी, जो सीएसएमटी से 16:50 बजे प्रस्थान करेगी। - सीएसएमटी के लिए ब्लॉक के बाद पहली लोकल ट्रेन N30 कसारा-सीएसएमटी होगी, जो कसारा से 18:17 बजे प्रस्थान करेगी * मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों पर कोई असर नहीं - दिनांक 13/14 मई (बुधवार/गुरुवार मध्य रात्रि ), दिनांक 14/15 मई (गुरुवार/शुक्रवार मध्य रात्रि ) और दिनांक 15/16 मई (शुक्रवार/शनिवार मध्य रात्रि ) को चलने वाली ट्रेनों पर कोई असर नहीं देरी से चलने वाली या यदि कोई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें रिशेड्यूल की जाती हैं, तो उन्हें भी परिचालन सुविधा के अनुसार रेगुलेट किया जाएगा। मध्य रेल प्रशासन ने कहा है कि ये रखरखाव ब्लॉक बुनियादी ढांचे के रखरखाव और संरक्षा के लिए आवश्यक हैं। इसलिए यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। संतोष झा- ११ मई/२०२६/ईएमएस