राज्य
11-May-2026
...


-हज़ारों छात्रों ने एनएसयूआई के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाल कर छात्र संघ चुनाव और गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने की मांग की -मशाल जुलूस में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक आतिफ अकील, पूर्व विधायक पीसी शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुए शामिल भोपाल (ईएमएस) । भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ( एनएसयूआई) द्वारा आज राजधानी भोपाल में गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित करने एवं मध्यप्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। इस मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, युवा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस के दौरान पूरे मार्ग में छात्रों ने छात्र अधिकारों और गौ माता के संरक्षण को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मशाल जुलूस में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, विधायक आतिफ अकील, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा , भोपाल जिलाध्यक्ष प्रवीण सक्सेना,कॉंग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी , एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी रवि दांगी, भोपाल युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल मंडलोई सहित कांग्रेस एवं एनएसयूआई के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय से दबाया जा रहा है। छात्र संघ चुनाव नहीं होने से युवाओं की नेतृत्व क्षमता प्रभावित हो रही है। पूर्व विधायक पीसी शर्मा ने कहा विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिसर में छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कॉंग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कहा कि मैने ये गंभीर विषय मप्र विधानसभा में उठाया परन्तु जिस तरह से देश और प्रदेश में निरंतर गौ हत्या के मामले सामने आ रहे बहुत चिंता जनक है जिस तरह सरकार ने गौ मांस को टैक्स फ्री कर रखा है वह सरकार की गौमाता पर दोमुंही नीति को उजागर करता है। प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार हैं। इसके बावजूद प्रदेश में गौवंश की स्थिति लगातार चिंताजनक बनी हुई है। सड़कों पर गौवंश की दुर्दशा और गौशालाओं की बदहाल स्थिति सरकार की विफलता को दर्शाती है। एनएसयूआई ने मांग की कि गौ माता को राष्ट्र पशु घोषित कर उनके संरक्षण के लिए प्रभावी नीति बनाई जाए गौशाला निर्माण कार्य प्रदेशव्यापी स्तर पर बढ़ना चाहिए एवं मृत गोवंश का अंतिम संस्कार ससम्मान किया जाए जिसकी शासन स्तर पर व्यवस्था की जाए। एनएसयूआई के प्रदेश प्रभारी रवि दांगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के छात्र संगठन से डरती है इसलिए प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बंद करवा दिए हैं जबकि आज मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर कई मंत्री और वरिष्ठ नेता इसी छात्र संघ नर्सरी से निकले हुए छात्र नेता हैं हम सरकार से मांग करते हैं कि प्रदेश में अभिलंब छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं जिससे प्रदेश के छात्र नेताओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक उचित मंच मिल सके। एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रों, युवाओं और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है। छात्र संघ चुनाव बहाल कराने और गौ माता के संरक्षण की मांग को लेकर यह आंदोलन आगे भी लगातार जारी रहेगा। यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो एनएसयूआई प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी। मशाल जुलूस में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर एवं सैयद अल्तमस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, एनएसयूआई कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे। मशाल रैली के दौरान छात्रों में पुलिस की कमजोर जांच रिपोर्ट से असलम चमड़े की जमानत होने पर भारी आक्रोश देखने को मिला , कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से एनएसयूआई की दोनों मांगों पर तत्काल निर्णय लेने की मांग की। मशाल रैली को रोकने के लिए न्यू मार्केट में पुलिस का भारी बल उपस्थित रहा। जुनेद/ईएमएस/11मई2026