राज्य
11-May-2026


देहरादून (ईएमएस)। उत्तराखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने की। बैठक में विभिन्न ब्लाकों एवं जिलों के पदाधिकारी शामिल रहे, बैठक का संचालन जिला संयोजिका मधु पुंडीर ने किया गया। बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक में 2021 एवं 2022 के सैनिटरी पैड के पैसे जमा करने पर चर्चा की गई जिसमें सभी सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से वार्ता कर इस समस्या पर वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुशीला खत्री ने कहा है कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित करने वाली सामग्री को केंद्रों तक पहुंचाया जाए या ढुलान का पैसा दिया जाए, इस पर भी विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में संगठन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा याचिका दया करने के संबंध में चर्चा। इस पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को गुजरात सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में जाकर स्टे ले लिया गया है, जिसके कारण हमने अपने केस का आधार बदलते हुए समान कार्य का समान वेतन एवं नए श्रमिक कानूनांे का हवाला दिया है। हमारा केस गतिमान है। बैठक में आगे की रणनीति तैयार की गई है कि संगठन के प्रदेश पदाधिकारी मुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से एक प्रदेश पदाधिकारी के साथ वार्ता करेंगे और अगर वार्ता सकारात्मक होती है और सम्मानजनक मानदेय बढ़ाया जाता है तो सही है अगर वार्ता सकारात्मक नहीं होती तो, संयुक्त संगठन बनाकर आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर बैठक को अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/11 मई 2026