वैशाली, (ईएमएस)। बिहार के वैशाली जिले के लालगंज अंचल के अमीन सुजीत कुमार को निगरानी की टीम ने 50 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार वैशाली के सराय थाना के एनायतपुर प्रबोधी गांव निवासी राजकुमार सिंह के बेटे आनंद कुमार और वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक निवासी स्व. राजलाल महतो के पुत्र पप्पू कुमार की लिखित शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गयी। पटना से वैशाली पहुंची विशेष निगरानी इकई ने घूसखोर अमीन को 50 हजार नकद के साथ धर दबोचा। विशेष निगरानी इकाई ने आनंद कुमार एवं पप्पू कुमार के लिखित शिकायत के आधार पर सुजीत कुमार, अंचल अमीन, अचंल-लालगंज, जिला-वैशाली के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्ट्राचार निरोधक कानुन के तहत कांड संख्या-18/2026 दर्ज किया गया था। परिवादी आनंद कुमार ने आरोप लगाया है कि आरोपित द्वारा जमीन का मापी एवं परिमार्जन के लिए रिश्वत की मांग की जा रही थी। रिश्वत की राशि नही मिलने पर आरोपित ने काम करने से मना कर दिया था। बताया गया है कि आरोपी अमीन सुजीत कुमार को पटना ले जाया गया है जहां आज मंगलवार को निगरानी कोर्ट पटना में पेश किया जाएगा। संतोष झा- ११ मई/२०२६/ईएमएस