राज्य
11-May-2026
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत की पहल पर कार्यालय जिला खनिज संस्थान न्यास, कोरबा ने आम नागरिकों तक अपनी सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी और त्वरित बनाने के उद्देश्य से एक समर्पित टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1750 की शुरुआत की है। नई हेल्पलाइन सेवा का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नागरिक अपनी शिकायत, पूछताछ या किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय के चक्कर न लगाएँ। अब हर व्यक्ति अपने घर या कार्यस्थल से ही निःशुल्क कॉल कर सकता है, जिससे उन्हें समय और धन दोनों की बचत होगी। 11 मई / मित्तल