राज्य
11-May-2026


हाथरस (ईएमएस)। महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम को लेकर तहसील सदर सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उ०प्र० राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रेनू गौड़ ने की।जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा सहित कुल आठ प्रकरण सामने आए। महिला आयोग की सदस्या ने सभी मामलों की गंभीरता से सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने महिला थाना स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।बैठक में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को शासन की प्राथमिकता बताते हुए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला कल्याण योजनाओं का लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाने और पीड़ित महिलाओं को विधिक सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 11 मई 2026