12-May-2026
...


- राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर पटना (ईएमएस)। बिहार की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा का देर रात दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान रात करीब 12:40 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके देहांत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। बागी कुमार वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा के पुत्र थे और उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया। वे तीन बार विधायक निर्वाचित हुए, जिसमें दो बार जहानाबाद की मखदुमपुर सीट और एक बार अरवल की कुर्था सीट का प्रतिनिधित्व किया। लालू प्रसाद यादव की सरकार में मंत्री के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी। मंगलवार को पटना में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके जाने से बिहार ने एक अनुभवी समाजवादी नेता और जनसेवक खो दिया है। रामयश/ईएमएस 12 मई 2026