राज्य
12-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। कृषिवानिकी अनुसंधान संस्थान, झांसी के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय कृषि वानिकी दिवस के अवसर पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर केवानिकी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सोमनाथ सर्वदे को कृषिवानिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु भारतीय कृषिवानिकी सोसायटी फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान डॉ. सर्वेदे को कृषि वानिकी अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए एनआरएम महानिदेशक डॉ. ए.के. नायक, आईसीएआर डॉ. राकेश कुमार, आईजीएफआरआई निदेशकडॉ.पंकज कौशल तथा सीएएफ आरआइ र्निदेशक डॉ. ए.अरूणांचलम की गरिमामय उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।डॉ. सर्वेदे कोभारतीय कृषि वानिकी सोसायटी फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित होने पर जनेकृविवि के कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा ने शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे, अधिष्ठाता कृषि अभियांत्रिकी संकाय डॉ. अतुल श्रीवास्तव, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डॉ. स्वाती बार्चे,संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. ए.के. जैन, संचालक विस्तार सेवाएं डॉ. टी.आर.शर्मा, संचालक शिक्षण डॉ. अभिषेक शुक्ला, संचालक प्रक्षेत्र डॉ. विजय यादव, लेखानियंत्रक श्रीमति संजू तिवारी, उप लेखानियंत्रक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अजय खरे, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय,डॉ. अल्पना सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित शर्मा सहित विश्वविद्यालय के प्रध्यापक, वैज्ञानिक,कर्मचारी सहित अन्य ने बधाई प्रेषित की है। - 12 मई 2026/ 01.54