खरगोन (ईएमएस)। नगर स्थित बजरंग नगर, जैतापुर में एक विधवा महिला की वैधानिक भूमि पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। पीडि़ता दीपिका पटेल ने जनसुनवाई में शिकायत करते हुए कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। श्रीमती पटेल ने शिकायती आवेदन में आरोप लगाया है कि वर्ष 2016 में विधिवत रजिस्ट्री करवाकर खरीदी। वर्तमान में उनकी जमीन पर दूसरे पक्ष द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है, लेकिन लगातार शिकायतों के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कई बार निवेदन करने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया, विरोध करने पर कब्जाधारी विवाद करता है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है। पीडि़ता का कहना है कि पूर्व में सीमांकन भी उनके पक्ष में हो चुका है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होना गंभीर सवाल खड़े करता है। ईएमएस/नाजिम शेख/ 12 मई 2026