क्षेत्रीय
12-May-2026
...


ग्राम जमोठी खरगोन (ईएमएस)। तहसील सेगांव निवासी एक पीडि़त परिवार ने सामाजिक बहिष्कार, धमकी और कृषि भूमि पर दबाव बनाए जाने के मामले में कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। पीडि़ता अवंताबाई पति स्व. कैलाशचंद्र चौहान ने आरोप लगाया है कि उन्होंने लगभग एक वर्ष पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत देकर गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों और सरपंच पक्ष द्वारा किए जा रहे उत्पीडऩ की जानकारी दी थी, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने भूमि को मंदिर के नाम दान करने के लिए दबाव बनाया। परिवार द्वारा भूमि दान करने से इंकार करने के बाद उनका सामाजिक बहिष्कार शुरू कर दिया गया। गांव के प्रभावशाली लोगों द्वारा किसानों, मजदूरों और कृषि यंत्र संचालकों को धमकाकर पीडि़त परिवार के खेतों में काम करने से रोका गया। सामाजिक बहिष्कार के कारण परिवार सामान्य जीवन नहीं जी पा रहा है और मानसिक रूप से भी प्रताडि़त हो रहा है। अब पीडि़त परिवार ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ सख्त काड्ड ईएमएस/नाजिम शेख/ 12 मई 2026