क्षेत्रीय
नरसिंहपुर, (ईएमएस)। प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत का संशोधित दौरा कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री श्री राजपूत बुधवार 13 मई को प्रात: 8:30 बजे निज निवास मातेश्वरी सागर से प्रस्थान कर प्रात: 11:30 बजे नरसिंहपुर आएंगे। आप यहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात अपरान्ह 3:30 बजे नरसिंहपुर से सागर के लिए प्रस्थान करेंगे। ईएमएस/ राहुल वासनिक/ 12 मई 2025