रायपुर (ईएमएस)। जिले में शासकीय कर्मचारियों के जन्मदिन अब केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं रह गए हैं, बल्कि समाज सेवा का माध्यम बनते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशानुसार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना और न्योता भोज के अंतर्गत संचालित “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” का उद्देश्य ही है - खुशियों को बाँटना, और इस पहल को शासकीय कर्मचारी पूरे उत्साह के साथ अपना रहे हैं। इसी क्रम में सचिव श्री शेषनारायण साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र-01 ग्राम कोलर, एमपीडब्लू फीमेल सुश्री मालती ठाकुर ने आंगनबाड़ी केंद्र-01 लालपुर, आरएचओ सुश्री रागिनी साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र परागाँव में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया। ईएमएस/मोहने/ 12 मई 2026