क्षेत्रीय
13-May-2026
...


- फर्जीवाड़े के आरोप पर विभागीय कार्यवाही कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिले में शिक्षा विभाग में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आने की बात बताई जा रही हैं, आरोप लगातेहुए बताया जा रहा हैं कि एक शिक्षक द्वारा 12वीं की मार्कशीट में अंकों की हेराफेरी कर 17 साल से नौकरी कर रहा हैं। इस खुलासे के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार एक विद्यालय में पदस्थ प्रधान पाठक पर आरोप है कि उन्होंने नियुक्ति के समय अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेजों में गड़बड़ी की थी। जांच में यह सामने आया है कि सेवा पुस्तिका और मूल मार्कशीट में भारी अंतर है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की जांच में यह खुलासा हुआ कि शिक्षक ने 254 अंकों को बढ़ाकर 266 दिखाया और इसी फर्जीवाड़े के आधार पर हेडमास्टर पद हासिल कर लिया। जांच के बाद डीईओ द्वारा आरोप पत्र भी जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह फर्जीवाड़ा लगभग 17 वर्षों तक सिस्टम की नजरों से छिपा रहा और शिक्षक लगातार सरकारी वेतन का लाभ लेते रहे। मामला प्रकाश में आने पश्चात विभागीय स्तर पर कार्यवाही की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अब इस पूरे प्रकरण में बर्खास्तगी सहित सख्त कार्यवाही की संभावना जताई जा रही है। 13 मई / मित्तल