कोरबा (ईएमएस)। कोरबा-पश्चिम अंतर्गत बांकीमोंगरा के मनोरंजन मंदिर परिसर में जल्द ही बच्चों की किलकारियां गूंजेंगी। वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद फणीधर कर्ष द्वारा पार्षद मद से बाल उद्यान निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को एक नई सौगात दी गई। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को खेल, मनोरंजन और स्वच्छ वातावरण से जोड़ना है। भूमिपूजन के दौरान क्लब मेंबर ने श्रीफल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इसे बच्चों के भविष्य और क्षेत्र के विकास से जुड़ा सराहनीय कदम बताया। इस अवसर पर अधिवक्ता अमित सिंहा, अखिलेश सिंह, बंटी खान, बंटी गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। - 13 मई