इन्दौर (ईएमएस) कुत्ते को पीटने वाले को रोकना एक डाॅग लवर को महंगा पड़ गया उसने कुत्ते को छोड उसके साथ विवाद करते उसकी पिटाई कर दी। पिटने के बाद डाॅग लवर ने अन्य एनिमल लवर के साथ पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद संबंधित थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार पीड़ित अमन तोमर ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराते पुलिस को बताया कि वे इलाके में बेसहारा कुत्तों को खाना खिलाने का काम करते हैं इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को कुत्ते के साथ मारपीट करते देखा और उसे रोकने की कोशिश की तो उसने विवाद शुरू कर दिया और कुछ ही देर में उसके करीब आधा दर्जन से अधिक साथी मौके पर पहुंच गए और उन सभी ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर अमन का मेडिकल परीक्षण करा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है। आनंद पुरोहित/ 13 मई 2026