क्षेत्रीय
13-May-2026
...


-पुलिस कर रही है जांच दमोह (ईएमएस)। दमोह-सागर हाईवे पर रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवती की कार से कुचलकर मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि कार उसका सगा मामा चला रहा था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस दुर्घटना और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपी चालक फिलहाल फरार बताया जा रहा है। नंदिनी परसाई/13 मई 2026