क्षेत्रीय
13-May-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में पर्यटकों के लिए आकर्षक ग्लास वॉक-वे तैयार किया गया है। नर्मदा नदी और संगमरमर की खूबसूरत घाटियों का नजारा अब लोग 50 फीट ऊंचाई से देख सकेंगे। करीब 50 फीट लंबा और 3 मीटर चौड़ा यह वॉक-वे पारदर्शी ग्लास से बनाया गया है, जिससे नीचे बहती नर्मदा का दृश्य साफ दिखाई देगा। आधुनिक सुरक्षा मानकों के साथ तैयार इस प्रोजेक्ट में सिंगल पियर फाउंडेशन तकनीक का उपयोग किया गया है। पर्यटकों को यहां रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता का अनोखा अनुभव मिलेगा। बड़ी पार्टी सर्टिफिकेशन के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा। नंदिनी परसाई/13 मई 2026