13-May-2026
...


नवी मुंबई, (ईएमएस)। नवी मुंबई में अपर जिलाधिकारी रामदास हरिभाऊ जगताप को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। खबर है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। उन पर 22,500 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, यह मामला सिडको की 22.5 प्रतिशत योजना के रजिस्ट्रेशन से जुड़ा हुआ है। पुलिस उपाधीक्षक धर्मराज सोनके के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने सफल ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। बताया गया है कि जगताप के निर्देश पर शिपाई हरेश सोनवणे रिश्वत की रकम स्वीकार कर रहा था, तभी एसीबी ने दोनों को पकड़ लिया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच नवी मुंबई एसीबी यूनिट कर रही है। इस कार्रवाई के बाद सिडको और नवी मुंबई प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा है। स्वेता/संतोष झा- १३ मई/२०२६/ईएमएस