दरभंगा, (ईएमएस)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज गुरुवार को दरभंगा दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे दरभंगा एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपे जाने से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। बताया गया है कि मुख्यमंत्री अपने दौरे के क्रम में निर्माणाधीन दरभंगा एम्स परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वे डीएमसीएच परिसर में बन रहे अस्पताल भवन का निरीक्षण कर कार्यों की स्थिति का जायजा लेंगे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग अलर्ट मोड में हैं। सुरक्षा व्यवस्था और कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संतोष झा- १३ मई/२०२६/ईएमएस