जबलपुर (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा शहर में आवारा कुत्तों के बधियाकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण का विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में विभिन्न वार्डों में अभियान तेज किया गया है। नगर निगम की टीम और माँ बगुलामुखी सेवा समिति के डॉग कैचर्स ने चेरीताल, अशोक नगर, राइट टाउन, मदन महल, अधारताल सहित कई क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 35 आवारा कुत्तों को पकड़ा। सभी श्वानों को कठौंदा स्थित श्वान बधियाकरण केंद्र भेजा गया है, जहां उनका बधियाकरण और एंटी-रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा और रेबीज नियंत्रण सुनिश्चित करना है। सुनील साहू / मोनिका / 14 मई 2026/ 06.02