राज्य
14-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। नगर निगम के जल विभाग ने अवैध नल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। घमापुर क्षेत्र में रात्रिकालीन निरीक्षण के दौरान नर्मदा टी-स्टॉल के पास राइजिंग मेन पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन पाए गए। जल विभाग के उपयंत्री ने मामले में बेलबाग थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है। निगम प्रशासन ने कहा कि सरकारी जल संसाधनों की चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुनील साहू / मोनिका / 14 मई 2026/ 06.02