राज्य
जबलपुर (ईएमएस)। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम ने शहर की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने सीवर, स्वास्थ्य और अमृत फेज-2 कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नालों की सफाई, ड्रेनेज लाइन के चोक पॉइंट दुरुस्त करने और जलभराव रोकने के लिए पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के विभिन्न वार्डों में जल चौपाल लगाकर नागरिकों की समस्याएं सुनने और मौके पर समाधान करने की बात कही। बैठक में सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त, सहायक आयुक्त और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सुनील साहू / मोनिका / 14 मई 2026/ 06.02