राज्य
14-May-2026


आवेदक से पी.सी.सी. रोड निर्माण कार्य का पैसा निकालने के एवज में एक लाख रुपये मांग रहा था रिश्वत दस हजार रुपये लेते रंगेहाथ हुआ ट्रेप भोपाल (ईएमएस) ईओडब्ल्यू टीम रीवा के द्वारा आज दिनांक 14.05.2026 को जिला मऊगंज के ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ जनपद हनुमना के रिश्वत खोर ग्राम सचिव, शरदचन्द्र गिरी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। उक्त ग्राम सचिव पुलिया निर्माण कार्य एवं पी.सी. सी. रोड़ निर्माण कार्य का पैसा निकालने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। फरियादी प्रकाश यादव निवासी ग्राम पंचायत बलभद्रगढ़ जनपद हनुमना जिला मऊगंज बलभद्रगढ़ पंचायत के सरपंच का पति है, जिसने दिनांक 12.05.2026 को ग्राम पंचायत में कार्य के बदले भुगतान हेतु आवेदन किया था, परन्तु उक्त भुगतान सचिव के डीएससी सिग्नेचर एवं ओटीपी जनरेट करने के बाद ही संभव था, सचिव डीएससी सिग्नेचर एवं ओटीपी जनरेट करने के लिए एक लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था जिसकी पहली किस्त दस हजार रुपये आज दिनांक 14.05.2026 को शरदचन्द्र गिरी ने जैसे ही ली वैसे ही ईओडब्ल्यू रीवा की टीम ने आरोपी ग्राम सचिव शरदचन्द्र गिरी, को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम के सदस्य, उ०पु०अधीक्षक सुश्री किरण किरो निरीक्षक मोहित सक्सेना, उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, उप निरीक्षक पवन राज, उप निरी० (अ) संतोष पाण्डेय, प्र०आर० पुष्पेन्द्र पटेल, प्र०आर० सत्यनारायण मिश्रा, प्र०आर० घनश्याम त्रिपाठी, म०प्र०आर० कुमारी पूजा सिंह गहरवार, आर० धनंजय अग्निहोत्री, आरक्षक (चालक) संतोष मिश्रा रहे हैं। जुनेद/14 मई2026