राज्य
15-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) प्रदेश के हर जिले में योग कमेटी बनी है। हम ब्लॉक और वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाएंगे। हर जिले में योग प्रशिक्षण केंद्र भी खोले जाएंगे और तैयार हुए प्रशिक्षकों को अलग अलग स्थानों पर भेजा जाएगा। यह बात मध्यप्रदेश योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा ने कही। कल वे इंदौर प्रेस क्लब में आयोजित चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में योग आयोग वर्ष 2022 में बना है। गुजरात और छत्तीसगढ़ में भी योग आयोग बने है और बेहतर काम कर रहे है। मै दोनों योग आयोग के अध्यक्षों से जल्दी ही मिलूंगा। प्रदेश में भी कोशिश की जाएगी कि योग केंद्र पंजीबद्ध हो और फिर उनका संचालन हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार ने योग नीति बनाई है। उसे शिक्षा के साथ लागू किया गया है। उसका पाठ्यक्रम भी तैयार हो रहा है। जल्दी ही वह प्रिंट भी होगा। प्रदेश में योग शिक्षा विभाग से जुड़ा है। हमारी कोशिश है कि युवा वर्ग योग से जुड़े और खुद को फीट रखे। उन्होंने कहा कि योग जीवन में नहीं है तो जीवन सार्थक नहीं है। योग मानसिक रूप से भी इंसान को मजबूत करता है। शर्मा का स्वागत प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, सचिव अभिषेक चेंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभय तिवारी, प्रमोद दीक्षित, मनीष मक्खर, विजय भट्ट, लक्ष्मीकांत पंडित, अभिषेक रघुवंशी ने किया। संचालन महासचिव प्रदीप जोशी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुदेश तिवारी, डॉ. अर्पण जैन, राहुल वावीकर, राजेंद्र कोपरगांवकर, महेश मिश्रा, धर्मेश यशलाहा, खुशबू यादव, प्रदीप जोशी (बना) बीजेपी सह मीडिया प्रभारी नितिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में मीडिया के साथी उपस्थित थे। आनंद पुरोहित/ 15 मई 2026