क्षेत्रीय
15-May-2026
...


- आरोपी गिरफ्तार कोरबा (ईएमएस) कोरबा जिला पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरहामुड़ा में कथित आरोपी पति ने पत्नी कर हमला किया। गले पर वार करने के साथ-साथ उसके पेट पर भी धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, रमाशंकर यादव (35 वर्ष) अपनी पत्नी पूर्णिमा यादव (30 वर्ष) के चरित्र पर लंबे समय से संदेह करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। मंगलवार सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच विवाद बढ़ा और गुस्से में आकर उसने पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गले को रेतने के अलावा पेट में भी गहरे कट के निशान देखे गए। मौके पर ही पत्नी की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कथित आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ हत्या (धारा 103) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पाली थाना प्रभारी नागेश तिवारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी जब्त कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने पूछताछ में चरित्र संदेह के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है। 15 मई / मित्तल