क्षेत्रीय
15-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। फर्जी पुलिस बनकर ट्रक वालों से उगाही करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने ट्रक ड्राइवर को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर न केवल 8000 रूपये लिए 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिया। असली पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार, तंबाखू और नगदी रकम को जप्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार 09-05-2026 को सुरेंद्र जायसवाल पिता बिशेसर जायसवाल उम्र 30 वर्ष निवासी परासी थाना मानपुर जिला उमरिया म0प्र0 थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमपी 4666 में 210 बोरी गेंहू व 25 बोरी तम्बाखू लोड कर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था। दिनांक 05-09-2026 को गाडी खराब होने के कारण हांफा के पास हाईवे रोड ढाबा के पास रूका था। सुबह करीबन 8.00 बजे के आस पास कार क्र सीजी 10 बीडी 7204 में कुछ लोग आए और अपने आप को पुलिस वाला बताकर ट्रक से 9 बोरी तंबाखू निकाल लिए। ड्रायवर को अपने कार में जबरदस्ती बैठाकर अपने साथ ले गए और झुठे केस में फसा कर जेल भेजने की धमकी देने लगे। ड्रायवर को छोडने के नाम पर ट्रक मालिक से फोन पर बात कर च्वाईस सेंटर के माध्यम से 8000 रूप्ये निकलवा कर ले लिए। रिपेार्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियो को तत्काल गिरफतार करने निर्देश दिए। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी ने टीम गठित कर आरोपी 01-सिद्धार्थ साहू पिता राजेन्द्र साहू उम्र 24 वर्ष निवासी छतौना थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर, 02-नारायण साहू पिता ईश्वर साहू उम्र 34 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिटटी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर, 03-ईस्माईल खान पिता अक्तर खान उम्र 31 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर, 04-आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू पिता बल्लू साहू उम्र 22 वर्ष निवासी मुण्डा थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफतार किया। आरोपियो को कब्जे से 9 बोरी तंबाखू एवं घटना में प्रयुक्त वाहन ब्रेजा कार को जप्त किया गया है। आरोपियो को विधिवत गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। मनोज राज 15 मई 2026