क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) परदेशीपुरा स्थित प्रज्ञा बुद्ध विहार पर धम्म बोधी और दीपक मेश्राम के नेतृत्व में निकली श्रामनेर शिविर धम्म यात्रा का समापन हुआ। 15 दिवसीय यह यात्रा इंदौर से आरंभ होकर महू, बोधगया, सारनाथ, राजगीरी, नालंदा, वैशाली, कुशीनगर, लुंबिनी, कपिलवस्तु, श्रावस्ती, लखनऊ, सांची और उज्जैन से होते हुए वापस प्रज्ञा बुद्ध विहार परदेशीपुरा पहुंची। यात्रा के समापन पर प्रज्ञा बुद्ध विहार में जिला अध्यक्ष सुरेश वावरे, जिला कमेटी, नगर महिला कमेटी की सुधा पाटील, आशा बागडे, उमा बोरकर, प्रमिला डोंगरे सहित संपूर्ण महिला कार्यकारिणी व बौद्ध उपासक-उपासिकाओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। आनंद पुरोहित/ 15 मई 2026