क्षेत्रीय
15-May-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पारिवारिक विवाद में गुस्साएं एक व्यक्ति ने अपने ही बेटे और पत्नी पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरे मामले का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। मामला खजराना थाना क्षेत्र का है और दोनों घायलों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार साजिद खान उम्र बावीस साल पर उसके पिता जाहिद ने उसके सोने के दौरान चाकू से हमला कर दिया वहीं बीच-बचाव करने आई पत्नी शमा को भी घायल कर दिया। परिजनों ने दोनों को इलाज हेतु एम वाय अस्पताल में भर्ती करा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से साजिद और उसके पिता जाहिद के बीच विवाद चल रहा था। कल सुबह जब साजिद घर में सो रहा था, तभी जाहिद ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में साजिद के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि उसकी मां शमा के हाथ में चोट लगी है। घटना के बाद दोनों घायलों को परिचित इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जाहिद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले ले कार्रवाई शुरू कर दी है। आनंद पुरोहित/ 15 मई 2026