15-May-2026
...


ज्यादातर महिला सांसद नाराज, पार्टी में मंडराने लगा टूट का खतरा कोलकाता,(ईएमएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद टीएमसी के अंदर घमासान मचा हुआ है। टीएमसी के लोकसभा सांसदों का एक धड़ा पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी से ही नाराज है। इसकी वजह है कि ममता ने लोकसभा में पार्टी को मुख्य सचेतक के रूप में काकोली घोष दस्तीदार की जगह कल्याण बनर्जी की नियुक्ति की है। इसके बाद से हंगामा मचा है। कई महिला सांसद बागी नजर आ रही हैं। इसके बाद से पार्टी में टूट का खतरा मंडराने लगा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टीएमसी सांसद इस नियुक्ति पर अपनी चिंता जाहिर कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कि कल्याण बनर्जी पर महिला सांसदों के साथ बदसलूकी करने के आरोप लगते रहे हैं। बागावत करने वाले सांसदों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है। बता दें कि लोकसभा में टीएमसी के 28 सांसद हैं। इनमें से 11 महिलाएं हैं। पिछले साल सांसद महुआ मोइत्रा के साथ सार्वजनिक तौर पर हुई कहासुनी के बाद उन्हें लोकसभा के मुख्य सचेतक के पद से हटा दिया था। उनकी नियुक्ति की घोषणा ममता के कालीघाट स्थित आवास पर हुई पार्टी की एक अंदरूनी बैठक में की गई थी। बता दें महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा के साथ अपनी शादी पर कल्याण बनर्जी की विवादित टिप्पणियों को लेकर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने कहा था कि आप सूअर से कुश्ती नहीं लड़ते। क्योंकि सूअर को इसमें मजा आता है और आप गंदे हो जाते हैं। भारत में ऐसे पुरुष हैं जो गहरे तौर पर स्त्री-द्वेषी, यौन रूप से कुंठित और पतित हैं और संसद में सभी पार्टियों में उनका प्रतिनिधित्व मौजूद है। इस विवाद के बाद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा में टीएमसी के चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दे दिया था। सिराज/ईएमएस 15मई26