क्षेत्रीय
15-May-2026
...


- मुख्यमंत्री ने भेंट की रिवॉल्वर जबलपुर (ईएमएस)। राजेश तिवारी को भोपाल के रवीन्द्र भवन में आयोजित सम्मान समारोह में प्रतिष्ठित केएफ रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान स्वरूप पूर्व एएसपी राजेश तिवारी को रिवॉल्वर भेंट की गई। यह पुरस्कार उन्हें वर्ष 2019-20 के लिए परम विशिष्ट श्रेणी में उत्कृष्ट सेवा और उच्च स्तरीय व्यावसायिक दक्षता के प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है। जानकारी के अनुसार, राजेश तिवारी ने तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर तथा हाल ही में महिला सुरक्षा शाखा जबलपुर में पदस्थ रहते हुए उल्लेखनीय कार्य किए थे। उनके कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। पुरस्कार से संबंधित प्रमाण पत्र पर मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के हस्ताक्षर अंकित हैं। कार्यक्रम में प्रदेश पुलिस के 101 जवानों और अधिकारियों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में अतिथि मौजूद रहे। सुनील साहू / शहबाज/ 15 मई 2026 / 07.00