इन्दौर (ईएमएस) दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य एवं कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन एससीजी कैंसर सेंटर में जैन सोशल ग्रुप यूनिक की सोशल वेलफेयर कमेटी द्वारा किया गया। जहां जांच के लिए मुंबई से विशेष मेडिकल टीम भी पहुंची थी। शिविर में 90 महिला सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में महिलाओं के लिए निरामय ब्रेस्ट स्क्रीनिंग, पैप स्मियर टेस्ट और जनरल हेल्थ चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। रुपेश एवं रुचिता छाबड़ा के अनुसार शिविर का उद्देश्य महिलाओं में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, समय पर बीमारी की पहचान करना और बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित करना था। सोशल वेलफेयर कमेटी के सदस्य अतुल-मीनाक्षी कोचर और आदित्य-पायल जैन के अनुसार महिला सदस्यों में स्वास्थ्य जांच शिविर को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। आनंद पुरोहित/ 15 मई 2026